फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   11 for chairman and 130 for members nomination

अध्यक्ष के 11, सदस्य के 130 पर्चे दाखिल

Fri, 03 Nov 2017 11:38 PM IST
basti
basti Updated Fri, 03 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
11 for chairman and 130 for members nomination
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
बस्ती। नगर निकाय के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए छठवें दिन पर्चा खरीदने में लोगों ने खूब दिलचस्पी दिखाई। छह दिनों में एक नगरपालिका और चार नगर पंचायतों में कुल 810 पर्चे बिके। इसमें 115 अध्यक्ष पद और 695 सदस्य पद के प्रत्याशियों ने लिया। 11 ने अध्यक्ष और 130 ने सदस्य के लिए नामांकन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगरपालिका बस्ती में अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए कुल 28 पर्चे दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए साजिया खातून और नेहा वर्मा ने पर्चा दाखिल किया। दोनों ने निर्दल के रूप में नामांकन किया। सदर तहसील में काउंटर खुलते ही पर्चा खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। यह भीड़ तीन बजे तक बनी रही। चार दिन में नगरपालिका में अध्यक्ष पद  के लिए 28 और सदस्य के लिए 329 पर्चे बिके। इसी तहसील की बनकटी नगर पंचायत  के लिए कुल 17 पर्चे अध्यक्ष और 57 पर्चे सदस्य के बिके।
विज्ञापन

अध्यक्ष का नहीं हुआ नामांकन 
हर्रैया। शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव में बभनान और हर्रैया नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। सदस्य पद के लिए बभनान में 15 और हर्रैया में सात प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों से नामांकन किया। छठे दिन हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किसी ने पर्चा नहीं खरीदा जबकि बभनान के लिए सात पर्चे खरीदे गए। अब तक हर्रैया में अध्यक्ष पद के 30 और बभनान में 21 पर्चे बिक चुके हैं। सदस्य पद के लिए हर्रैया में पांच पर्चे खरीदे गए। अब तक10 वार्डो के लिए कुल 76 पर्चे खरीदे गए। बभनान में भी 10 पर्चे बिके। इसके बाद पर्चा खरीदने वालों की संख्या  92 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनान में अध्यक्ष का एक नामांकन
शुक्रवार को सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 1,6,8, के लिए एक-एक और 9,10 के लिए दो-दो, सात के लिए 5 और 11 के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। बभनान में सदस्य के लिए वार्ड संख्या दो और दस को छोड़कर सभी वार्डों में एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed