{"_id":"68434927588019e0cd0ab102","slug":"11-donors-donated-blood-dedicated-to-soldiers-basti-news-c-207-1-sgkp1006-137890-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 11 दानवीरों ने किया सैनिकों को समर्पित रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 11 दानवीरों ने किया सैनिकों को समर्पित रक्तदान
Sat, 07 Jun 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में गोरक्ष पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्म दिन पर प्रेस क्लब सभागार में रक्तदान और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सैनिकों को समर्पित रक्तदान शिविर में कुल 111 लोगों ने रक्तदान किया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राजमाता आशिमा सिंह और मुख्य वक्ता के रूप में महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘राना’ और गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि आज पूरा देश सैनिकोें के शौर्य के आगे नतमस्तक है। वक्ताओं ने विश्व हिन्दू महासंघ के रचनात्मक कार्यों को सराहा।
महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल, सेवा ब्लड बैंक और बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान किया। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल के साथ ही अंकुर वर्मा, अखिलेश चौधरी, कुलदीप मिश्र, चंद्रशेखर कमलापुरी, अजय मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, महंत गिरिजेश दास, विजय शंकर शुक्ल, सौरभ तिवारी के साथ ही महासंघ के अनेक पदाधिकारियों ने महासंघ की भूमिका, रक्तदान के औचित्य आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा अनेक विभूतियों को अंग वस्त्र, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश हिन्दुस्थानी, मुन्ना सिंह, राकेश सिंह, विपिन सिंह, राहुल कमलापुरी, जितेन्द्र सिंह, सतीश पाण्डेय, धर्मेन्द्र वर्मा के साथ ही काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।