फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1093 people gave the message of healthy settlement, healthy India.

संडे ऑन साइकिल : 1093 लोगों ने दिया स्वस्थ बस्ती, स्वस्थ भारत का संदेश

Mon, 06 Oct 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
1093 people gave the message of healthy settlement, healthy India.
संडे ऑन साइकिल प्रतियोगिता में शामिल होते लोग
बस्ती। रविवार का दिन जिले के लिए ऊर्जा, उत्साह और स्वस्थ जीवन के संदेश से सराबोर रहा। युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण तथा नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में 1093 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम तक निकली इस साइकिल रैली में युवाओं, स्कूली बच्चों, अधिकारियों और नागरिकों ने स्वस्थ बस्ती, स्वस्थ भारत का सशक्त संदेश दिया। सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर युवाओं का जोश देखते ही बनता था। यह केवल साइकिल रैली नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण प्रदूषण कम करने और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान था।
विज्ञापन

गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि संडे ऑन साइकिल केवल साइकिल चलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरण की दिशा में एक सार्थक अभियान है। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने साइकिल चलाकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने इसे 19 अक्तूबर को होने वाले बस्ती मैराथन की दिशा में एक प्रेरक शुरुआत बताया। वहीं पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और एकता का भाव बढ़ाते हैं।
नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पांडेय ने कहा कि यह आयोजन बस्ती के युवाओं की प्रतिबद्धता और समाज की एकता का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि हर रविवार को साइकिल चलाने की परंपरा बने। संडे ऑन साइकिल एक दिन का नहीं, बल्कि एक आंदोलन बने। आयोजन के दौरान पेयजल, सुरक्षा, तकनीकी व चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ रखी गई थी।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, जगदीश शुक्ल, सरोज मिश्र, रामविनय पांडेय, हिना खातून, संजय अग्रवाल, अमित यादव, संगीता यादव, मृदुल तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, विनय त्रिपाठी समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुति सरगम सुर म्यूजिक समूह के शिवम कुमार, ओम त्रिपाठी, समृद्ध लखमानी, आयुष मिश्रा और देवांश जायसवाल ने दी।

आयोजन समिति में राम प्रताप सिंह, काजी फरजान, सुनील यादव, डॉ. सुधांशु पांडेय, अमित राय, रितिकेश सहाय, नवीन त्रिपाठी, हेमंत पांडेय, अमित पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव, उत्तम दुबे, योगेंद्र शुक्ल, विवेक मणि त्रिपाठी, अंकुर उपाध्याय, रत्नेश विश्वकर्मा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed