{"_id":"62814703e866704ff72aeb0e","slug":"1000above-youngester-will-get-job-and-department-ready-basti-news-gkp436985713","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवायोजन विभाग: एक हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देने की तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवायोजन विभाग: एक हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देने की तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देने की तैयारी
बस्ती। जनपद के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सेवायोजन विभाग 25 मई को एक बार फिर वृहद रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। इसमें एक हजार से अधिक पदों पर कंपनियां युवाओं की सीधी भर्ती करेंगी। इसके लिए विभाग की ओर से कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। अब तक करीब आठ कंपनियों ने रोजगार मेले में हिस्सा लेने पर हामी भरा है।
सेवायोजन रोजगार मेले के माध्यम से कुशल-अकुशल, शिक्षित व अशिक्षितों को रोजगार उपलब्ध कराता रहता है। जिससे रोजगार की चाह रखने वाले युवाओं को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है। सेवायोजन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में एलएंडटी कंपनी प्लंबर, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन सहित पांच पदों पर 230 रिक्तियां को भरने के लिए मेले में हिस्सा लेगी। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंश और एलआईसी लाइफ फ्रेंड के पद पर करीब दो सौ रिक्तियां भरी जाएंगी। उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक को 50 क्रेडिट अफसर चाहिए। इसी प्रकार तीन सौ प्रोडक्शन ट्रेनी, छह सेल्स अफसर, सौ डिलीवरी एक्जीक्यूटिव, 47 वेलनेस एडवाइजर, सौ सिक्यूरिटी गार्ड, 51 सुपरवाइजर पदों पर कंपनियां युवाओं की भर्ती लेंगी। करीब एक हजार 84 रिक्तियों को भरने के लिए कंपनियां रोजगार मेले में हिस्सा लेंगी।
-
सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी
रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए युवाओं को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व आईटीआई उत्तीण युवा हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यार्थियों को मूड़घाट कटरा स्थित सेवा योजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से उपस्थित होना है। बायोडाटा, पांच फोटो व प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
-
20 कंपनियों के हिस्सा लेने की संभावना
वृहद रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए करीब तीन दर्जन कंपनियों से पत्राचार किया गया है। आठ कंपनियों ने रोजगार मेले में हिस्सा लेने पर हामी भरा है। 25 मई को आयोजित रोजगार मेले में 20 कंपनियों के हिस्सा लेने की संभावना है।
अवधेंद्र प्रताप वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी, बस्ती
दो जून से होगी खो-खो प्रतियोगिता
कप्तानगंज (बस्ती )। जूनियर बालक व बालिका खो-खो प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने खो-खो संघ के जनरल सेक्रेटरी शिवानंद नायक रविवार को नगर पंचायत में पहुंचे। सीएचसी के करीब स्थित मैदान का निरीक्षण कर उन्हें बताया कि प्रतियोगिता में 56 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रत्येक जिले से 28 खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। इस प्रकार कुल करीब 1568 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बताया कि प्रतियोगिता दो से चार जून तक होगी। आयोजक सचिव केके चौधरी ने बताया कि ट्रायल के दौरान चयनित खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। प्रतियोगिता की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। बाहरी जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के रहने, खाने और आने जाने की व्यवस्था बनाई जा रही है।