फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   100 students will take admission in medical college

मेडिकल कॉलेज में जुलाई में 100 छात्रों को प्रवेश

Fri, 07 Jun 2019 12:12 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 07 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
100 students will take admission in medical college
doctor
बस्ती। कई चरणों की जांच-पड़ताल के बाद मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया ने महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के संचालन की सहमति दे दी है। इस वर्ष 100 छात्रों के प्रवेश की अनुमति एमसीआई ने दी है। 31 मई को भेजे सहमति पत्र में एमसीआई ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के प्रथम सत्र की तैयारी को पूर्ण करार दिया है। 
विज्ञापन

लंबे समय से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के संचालन की हरी झंडी मिलने के बाद अब उसमें प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां छात्रों की पढ़ाई के लिए 40 मेडिकल शिक्षकों के अलावा जरूरत के सभी संसाधनों को उपलब्ध करा दिया गया है। नीट-2019 के परीक्षा परिणाम में चयनित 100 छात्रों को यहां प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश का आधार संबंधित संस्था करेगी। ओपेक चिकित्सालय कैली को भी मेडिकल कॉलेज में संबद्ध कर वहां नवागत छात्रों को ओपीडी संचालन से जोड़ा जाएगा। जबकि पढ़ाई व आवासीय व्यवस्था रामपुर स्थित नये भवन में होगी। इसी भवन में शिक्षक भी निवास करेंगे। प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज के लिए अलग से भवन निर्माण कराया गया है। 
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि एमसीआई की सहमति तभी मिली जब टीम ने यहां प्रथम सत्र की तैयारी का पूरा अवलोकन कर लिया। 31 मई को सहमति पत्र भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मिल चुका है। जुलाई माह में शुरू होने वाले सत्र में 100 मेडिकल छात्रों का प्रवेश यहां हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब दूसरे फेज की तैयारी में जुटा है। चूंकि इस सत्र के बाद अगले सत्र यानी जुलाई 2020 में प्रथम वर्ष के छात्र दूसरे वर्ष में प्रवेश करेंगे, लेकिन उससे पहले इनकी शिक्षा को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है। फिलहाल, मेडिकल कॉलेज तैयार है। यहां मेडिकल शिक्षक और संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed