{"_id":"64f8dc4c53282543020b0f56","slug":"10-cases-of-lung-disease-found-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3904-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एडीएम ने नगर पंचायत की समस्याओं का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एडीएम ने नगर पंचायत की समस्याओं का जाना हाल
Thu, 07 Sep 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम कमलेश।
रुधौली। दलित महिला से दुष्कर्म के आरोप में रुधौली अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद अब एडीएम कमलेश चंद्र बाजपेई ने प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बुधवार को उन्होंने रुधौली नगर पंचायत पहुंचकर प्रभारी ईओ व सदस्यों के साथ बैठक कर नगर पंचायत की समस्याओं से रूबरू हुए। समस्याओं के निस्तारण का हर संभव भरोसा दिलाया।
बैठक में वार्डों में सफाई, जल निकासी व स्ट्रीट लाइट आदि पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने नगर पंचायत कार्यालय पर बैठने की व्यवस्था न होने की समस्या व सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की भी समस्या से अवगत कराया। जिस पर एडीएम ने नगर पंचायत में एक कमरा खाली करवा कर वहां पर सभासदों के बैठने की उचित व्यवस्था बनाने के लिए प्रभारी ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी को निर्देशित किया।
उन्होंने सोलर लाइट की खरीद करवाकर वार्डों में लगवाने का आश्वासन दिया। बैठक के बाद एडीएम ने कार्यालय का निरीक्षण किया। सभी वार्डों में कूड़ादान रखवाने का निर्देश दिया। एडीएम ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड सदस्य सुजीत सोनी, शशांक कुमार, मोहम्मद इस्माइल, पंकज सिंह, प्रतीक सिंह आदि मौजूद रहे।