फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 candidates file nomination

दस प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Wed, 09 Feb 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
10 candidates file nomination
दस प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
विज्ञापन

बस्ती। छठे दिन बुधवार को दस उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा, सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व एआईएमआईएम के एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी, जन अधिकार पार्टी, पीस पार्टी के एक-एक उम्मीदवार समेत दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी आरओ को नामांकन पत्र सौंपा।
नामांकन के दौरान प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों के अलावा किसी को परिसर में नहीं जाने दिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बुधवार को नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी तो कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी भी रोज की अपेक्षा अधिक रही। लोगों की निगाहें टिकी रहीं कि कौन कहां से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश कर रहा है। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सीए चंद्रप्रकाश शुक्ला, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अतुल चौधरी कवींद्र और जन अधिकार पार्टी के सुनील कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन

हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार लबोनी सिंह व चंद्रमणि पांडेय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। रुधौली विधानसभा क्षेत्र से पीस पार्टी के महफूज अली, एआईएमआईएम के उम्मीदवार डॉ. निहालुद्दीन, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के जयगोविंद पांडेय और रुधौली विधानसभा क्षेत्र से ही प्रेम कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महादेवा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से केवल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया। सदर विधानसभा क्षेत्र से बुधवार को एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed