फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 bigha wheat crop from irrigation of power wire

बिजली के तार की चिंगारी से 10 बीघा गेहूं की फसल राख

Mon, 09 Apr 2018 12:35 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Mon, 09 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
10 bigha wheat crop from irrigation of power wire
बिजली के तार की चिंगारी से 10 बीघा गेहूं की फसल राख - फोटो : अमर उजाला
कलवारी (बस्ती)। पॉवर कॉरपोरेशन के कर्मियों की लापरवाही की सजा किसान भुगत रहे हैं। खेतों में लटक रहे तार हवा चलने से टकरा रहे हैं। इससे निकलने वाली चिंगारी लाखों की फसल स्वाहा कर रही है। रविवार को चकदहा गांव में 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन


 चकदहा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे से गुजरा हाईटेंशन तार के अचानक टूट कर गिरने से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। हादसे में गांव के छह किसानों का लगभग दस बीघे गेहूं फसल जलकर राख हो गई। घटना दोपहर 12 बजे की है। तेज हवाओं के बीच बिजली का तार अचानक पोल से कट कर गिर गया। देखते ही देखते मिठाईलाल की गेहूं की फसल जलने लगी। लोग जब तक जुटते शौकत, वृजभान, अजीज, झिनकान तथा राम केश की भी फसल जल कर खाक हो गई। किसानों और दमकल कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पा लिया। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह, लेखपाल दुर्गेश पाण्डेय ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है जो तहसील प्रशासन को देंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed