{"_id":"65a82ebab995e434130e4064","slug":"10-bed-night-shelter-ready-in-gaighat-basti-news-c-207-1-sgkp1006-10231-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गायघाट में 10 बेड का रैन बसेरा बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गायघाट में 10 बेड का रैन बसेरा बनकर तैयार
Thu, 18 Jan 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सर्द रातों में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए नगर पंचायत गायघाट में कड़कड़ाती ठंड में गरीबों व असहायों को ठिठुरना न पड़े, इसके लिए 10 बेड का रैन बसेरा बनाया गया है। यह अलग बात है कि यहां पर लाइट, पेयजल और अलाव जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इसके चलते अभी तक कोई भी यात्री इस रैन बसेरे में नहीं ठहरा है।
नगर पंचायत गायघाट के पंडित दीन दयाल नगर वार्ड में स्थित उत्सव वाटिका में के एक कमरे में बनाए गए रैन बसेरे मेंं कुल 10 चारपाई की व्यवस्था है। इसमें से पांच बेड पुरुषों और पांच बेड महिलाओं के लिए बनाया गया है और एक रैन बसेरा का बैनर लगवा दिया गया है। अमर उजाला की टीम ने रैन बसेरा की पड़ताल की। इसमें एक कमरे में कुल दस चारपाई बिछी हुई मिली। इन चारपाइयों पर गद्दा व रजाई भी रखा गया था। जबकि शौचालय, पेयजल, लाइट, अलाव आदि का कहीं कोई प्रबंध नहीं दिखा।
नगर पंचायत गायघाट की अधिशाषी अधिकारी रिचा सिंह ने बात करने पर बताया कि पांच दिन पहले शासन से रैन बसेरा शुरू करने के निर्देश मिले थे। उसी दिन शाम को ही रैन बसेरा तैयार कर दिया गया था, लेकिन अभी तक ठहराने के लिए कोई नही पहुंचा है। रही बात मूलभूत सुविधाओं की तो आज शाम से लाइट, पेयजल, अलाव आदि की व्यवस्था कर दी जाएगी।