फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1 died 16 positive

कोरोना से एक ने तोड़ा दम, 16 नए पॉजिटिव केस

Fri, 04 Jun 2021 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
1 died 16 positive
कोरोना से एक ने तोड़ा दम, 16 नए पॉजिटिव केस
विज्ञापन

लगातार घट रही एक्टिव मरीजों की संख्या अब मात्र 123
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शुक्रवार महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 16 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। लगातार कम हो रही पॉजिटिव मरीजों की संख्या के चलते अब एक्टिव मरीजों की संख्या 123 हो गई है। इधर, ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान एक ने कोरोना से दम तोड़ दिया। जिले में अब तक कुल मौतों की संख्या 321 पहुंच गई है। जबकि कैली में भर्ती 26 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को देखते हुए लोगों को होम आइसोलेशन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थापित एल-वन के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर मरीजों को तत्काल ओपेक चिकित्सालय कैली में भेजा जा रहा है। जांच का दायरा तो बढ़ा है, मगर अब पॉजिटिव मरीज कम आ रहे हैं। हालांकि, बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पालन ठीक ढंग से होना जरूरी है। क्योंकि संक्रमण अभी चुनौती बनकर खड़ा है। यदि जरा सी भी ढिलाई हुई तो तय मानिए कि जीवन संकट में पड़ जाएगा। इस नाते घर से जरूरी हो तभी निकलें और वह भी मास्क लगाकर।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 5,49,638 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 5,44,425 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 5,32,816 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 11,609 पॉजिटिव केस हैं। 321 की मौत हो चुकी है, जबकि 123 एक्टिव केस हैं। 5213 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 11,139 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed