फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   yuva

कलीम को मिला विवेकानंद यूथ अवार्ड

Sun, 24 Jan 2021 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
yuva
पीलीभीत। सामाजिक कार्य करने के लिए जनपद के युवा कलीम अतहर खां को लखनऊ में प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। इस पुरस्कार से उन्होंने पीलीभीत का गौरव बढ़ाया है। कलीम को यह पुरस्कार सामाजिक सद्भाव, वृक्षारोपण, आपदा प्रबंधन, रक्तदान, मानव अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए मिला है।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्थपना दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाले दस लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवार्ड के लिए जनपद के रहने वाले कलीम यह पुरस्कार पाने वाले जिले के पहले व्यक्ति बने। इस अवार्ड में कलीम अतहर खां को पचास हजार रुपये, स्वामी विवेकानंद की कांस्य प्रतिमा, शाल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कलीम ने बताया कि वह पिछले दस वर्ष से अधिक समय से सामाजिक कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते रहे है। पुरस्कार पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे है। इससे पहले यह पुरस्कार 1985 में दिया गया था। इसके बाद अब सरकार ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed