फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth's murder in Kandharpur solved; two arrested.

Bareilly News: कंधरपुर में युवक की हत्या का खुलासा, दो लोग गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Youth's murder in Kandharpur solved; two arrested.
आंवला। हत्या के आरोपी-पुलिस
पूछताछ में स्वीकारा, कहा-झूठी शिकायत से तंग आकर की वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीआंवला। दस दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए दो आरोपियों गजराम और भूपराम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक आए दिन उसके खिलाफ झूठी शिकायतें करता था। इससे तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
सीओ हेमंत उपाध्याय के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर निवासी श्याम सिंह की 26 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार संभावित जगहों पर दबिश डाल रही थीं। मंगलवार दोपहर गांव कंधरपुर निवासी दोनों आरोपी पकड़े गए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। आए दिन लडाई-झगड़ा करके जान से मारने की धमकी देता रहता था। कई साल पहले मृतक के पिता बद्री प्रसाद ने शिकायत करके कोटे का लाइसेंस रद्द कराया था। आए दिन अपनी बहन से झूठी शिकायतें करवाता रहता था, जिससे वे तंग व परेशान थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed