फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth wanted in cyber fraud case arrested

Bareilly News: साइबर ठगी में वांछित युवक गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Youth wanted in cyber fraud case arrested
मीरगंज। साइबर ठगी के मामले में वांछित मीरगंज निवासी अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से ठगी में इस्तेमाल स्मार्टफोन भी बरामद हुआ है। उसको कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान अंकित गुप्ता का नाम सामने आया था। उसके बैंक खाते में साइबर ठगी से जुड़े संदिग्ध लेनदेन मिले थे। 2021 और 2026 में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों का मिलान किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार शाम उसे कस्बा मीरगंज से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में मोबाइल का इस्तेमाल साइबर ठगी से जुड़े मामलों में होने की बात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी सीबीगंज और बिशारतगंज थानों में साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज हैं, जिनमें आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किए जा चुके हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि आरोपी पर साइबर ठगी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed