फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth tried to commit suicide by reaching collectorate

कलक्ट्रेट पहुंचकर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Tue, 08 Dec 2020 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth tried to commit suicide by reaching collectorate
पीलीभीत। प्रसव के बाद महिला मौत के मामले में एक साल बाद भी निजी डॉक्टर पर कार्रवाई न होने से हताश पति केे कस्बा बरखेड़ा निवासी विमलेश ने कलक्ट्रेट पहुंचकर आत्मदाह करने की कोशिश की। खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। यह देख कुछ दूर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। युवक ने सीएमओ पर निजी डॉक्टर को बचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आत्मदाह की कोशिश करने वाले विमलेश कुमार ने बताया कि उसने अक्तूबर 2019 में पत्नी रीना को गर्भवती हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि प्रसव के बाद निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा लगाए गए गलत इंजेक्शन से पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी। पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। फिर जब हालत नाजुक हुई तब रेफर दिया। बरेली के अस्पताल में पत्नी की मौत हुई। इस मामले में सीएमओ को कई बार शिकायत की गई। मगर एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सीएमओ ने तीन बार अपनी आख्या दी। मगर हर बार आख्या अलग थी। आरोप है कि सीएमओ निजी डॉक्टर को बचाती रहीं। न्याय न मिलने पर यह कदम उठाया। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि युवक हिरासत में है। अधिकारियों से दिशानिर्देश मिलने पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed