{"_id":"69753972ad0244fdf304465c","slug":"youth-took-away-two-married-sisters-report-bareilly-news-c-4-1-bly1039-813911-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादीशुदा दो बहनों को ले गए युवक, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादीशुदा दो बहनों को ले गए युवक, रिपोर्ट
विज्ञापन
आंवला। एक गांव में शादीशुदा दो बहनों को युवक अपने साथ ले गए। पुलिस ने आरोपी युवक राजेश और अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बदायूं के एक गांव निवासी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार को आंवला क्षेत्र के गांव में बड़ी बेटी की ससुराल में आयोजित धार्मिक आयोजन में अपनी दो अन्य शादीशुदा बेटियों के साथ शामिल होने आए थे। रात में देवी जागरण के कार्यक्रम में शामिल हुए। अगले दिन सुबह पता चला कि दोनों बेटियों लापता थी। काफी तलाश करने पर पता चला कि आरोपी दो युवक बेटियों को ले गए। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि आरोपी कुंडरिया फैजुल्लापुर निवासी युवक राजेश व अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद