फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth stabbed while dancing to DJ music during a procession.

Bareilly News: शोभायात्रा में डीजे पर डांस करते युवक को चाकू मारा

Mon, 14 Sep 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth stabbed while dancing to DJ music during a procession.
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के सिकलापुर में शनिवार शाम शोभायात्रा के दौरान डांस कर रहे समीर (25) पर किसी ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू कमर में लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती समीर ने बताया कि वह शनिवार शाम सिकलापुर चौराहे पर प्रेमनगर की ओर से आई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा देखने पहुंचा था। वहां डीजे पर लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान वह भी डांस करने लगा। आरोप है कि पीछे से किसी युवक ने उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू उसकी कमर में लगा और वह घायल होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने डीजे बंद कराया और पुलिस को सूचना दी। समीर का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक दीपक ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया है।
विज्ञापन


----

पिता ने जताई रंजिश में हमले की आशंका

समीर के पिता रामभरोसे ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। उन्होंने सिकलापुर के ही निवासी दीपक या उसके किसी साथी पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि छह महीने पहले दीपक से समीर की कहासुनी हुई थी। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार व उनकी टीम ने घटनास्थल व आसपास सीसी कैमरे चेक किए तो वहां दीपक की मौजूदगी नहीं मिली। सर्विलांस के मुताबिक भी पुलिस को दीपक की लोकेशन वहां नहीं मिली। ऐसे में आशंका बढ़ गई कि कहीं दीपक ने किसी और से तो हमला नहीं कराया है। पुलिस की जांच में प्रेम त्रिकोण की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि समीर और दीपक पहले एक ही लड़की से प्यार करते थे। इसी वजह से छह महीने पहले दोनों का टकराव हुआ था। हालांकि दीपक की शादी हो चुकी है और एक बच्ची भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
- कोतवाली के विवेचक अनूप सिंह को विवेचना सौंपी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस चाकू मारने वाले आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। समीर की हालत में सुधार है। - आशुतोष शिवम, सीओ सिटी प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed