फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth from other community took the girl away, tension in the village

Bareilly News: युवती को ले गए दूसरे समुदाय के युवक, गांव में तनाव

Tue, 06 Jan 2026 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Youth from other community took the girl away, tension in the village
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी
विज्ञापन

क्योलड़िया। क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण की बेटी को दूसरे समुदाय के तीन युवक ले गए। इससे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक कॉलेज में उनकी पुत्री बीएससी की छात्रा है। वह सोमवार को 11 बजे अपने घर से कॉलेज जाने को निकली, लेकिन वापस घर नहीं आई। घर वालों ने तलाश किया तो वह नहीं मिली। कुछ लोगों ने बताया कि युवती को दूसरे समुदाय का व्यक्ति रेहान, रिजवान और बब्बू ले गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। छात्रा के परिजन और ग्रामीण थाने के बाहर जुटे रहे। पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बहुत जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed