{"_id":"69de599fa2546b793508aad7","slug":"youth-from-another-community-lures-girl-to-park-and-molests-her-in-bareilly-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने फोन पर धमकाया, फिर पार्क में बुलाकर युवती से की छेड़खानी, भीड़ ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने फोन पर धमकाया, फिर पार्क में बुलाकर युवती से की छेड़खानी, भीड़ ने पीटा
Tue, 14 Apr 2026 08:47 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2026 08:47 PM IST
सार
बरेली में मोबाइल कंपनी की कर्मचारी युवती का फोन नंबर लेकर उससे छेड़खानी करने वाले दूसरे समुदाय के युवक की भीड़ ने पिटाई लगा दी। किसी तरह बचकर वह भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
बरेली में एक प्रतिष्ठित मोबाइल फोन कंपनी की कर्मचारी युवती को कई दिन से कॉल पर धमकाकर अश्लील बातें कर रहे शोहदे ने उसे जबरन बुलाकर छेड़खानी कर दी। युवती के भाई व संगठनों के पदाधिकारियों ने दूसरे समुदाय के आरोपी युवक की पिटाई लगा दी। हंगामे के दौरान आरोपी भीड़ से बचकर भाग निकला। युवती के साथ हिंदू संगठनों के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और शाहिल उर्फ संजू नाम के आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट करा दी।
विज्ञापन
शहर निवासी युवती मोबाइल शोरूम पर कंपनी कर्मचारी है। शिवसेना जिला प्रमुख दीपक पाठक व अन्य नेताओं के साथ मंगलवार शाम कोतवाली आई युवती ने बताया कि वह इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहती है। उसके घर से कुछ दूरी पर रहने वाला एक लड़का करीब आठ दिन से उन्हें रोज कॉल व मैसेज कर रहा है। वह खुद का नाम साहिल उर्फ संजू बताता है।
विज्ञापन
आरोपी ने धमकाया- नहीं सुनी तो जिंदगी खराब कर देगा
युवती के मुताबिक कई बार कॉल आने पर जब उसने रिसीव किया तो साहिल ने उस पर मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर वह नहीं मिली तो उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। इससे युवती सहम गई। मंगलवार दोपहर बाद वह गांधी उद्यान में उससे मिलने पहुंची। वहां साहिल ने उससे कैंट में चलकर बात करने को कहा। फिर उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की और उसे जबरन कैंट ले जाने की कोशिश की। उन्होंने विरोध कर खुद को छुड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
Trending Videos
भाई पहले से था मौजूद, भीड़ ने धुना आरोपी
परेशान युवती ने पहले ही भाई को सूचना दे दी थी। भाई आसपास ही था। जब साहिल युवती से छेड़खानी करने लगा तो युवती के भाई ने आरोपी की हरकतों की रिकॉर्डिंग कर ली। भीड़ के साथ युवती के भाई ने आरोपी को पकड़ लिया। फिर उसकी अच्छी तरह से खबर ली गई। युवती व उसके भाई ने कोतवाली में कोतवाल धनंजय पांडेय को ऑडियो रिकार्डिंग व अन्य सबूत सौंप दिए।
आरोपी को मदद के लिए मिला था युवती का नंबर
युवती ने सीओ प्रथम को बताया कि वह पढ़ाई के साथ रोजगार के लिहाज से नौकरी भी कर रही है। बीते कुछ दिनों से ये शोहदा पीछे पड़ गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस को पता लगा है कि साहिल को अपना फोन सही कराना था और युवती इसी कंपनी के स्टोर में कार्यरत थी। साहिल को उसके एक दोस्त ने युवती का फोन नंबर मदद के लिहाज से दिया था। युवती ने समस्या सुनकर साहिल से सही से बात कर ली तो वह लगातार कॉल कर उसे परेशान करने लगा।
सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई है।