{"_id":"6a42bac53d37e324e6019f14","slug":"youth-dies-wife-accused-of-feeding-him-a-poisonous-substance-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-5684-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक की मौत, पत्नी पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक की मौत, पत्नी पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप
Tue, 30 Jun 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। शाही क्षेत्र के गांव धनेली निवासी जितेंद्र उर्फ नन्हे (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार रात मौत हो गई। पत्नी पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
धनेली के कल्लू ने बताया कि बेटे जितेंद्र की शादी भमोरा के गांव तखतपुर की पुष्पा से 10 साल पहले हुई थी। दंपती का एक बेटा (5) और दो बेटियां (3 साल व 7 माह) हैं। आरोप है कि पुष्पा आएदिन पति, सास और ससुर से मारपीट करती थी। रविवार को भी मारपीट की थी। इसके बाद कल्लू पत्नी के साथ धनेली की गौंटिया में साढ़ू मोहनलाल के घर चले गए। वहां पहुंचकर भी मारपीट की और घर लौट गई। इसके बाद जितेंद्र को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे रविवार को उसकी मौत हो गई। पुष्पा शराब से संबंधित किसी मामले में तीन माह जेल में भी रह चुकी है।
घर में मौजूद भांजी शीतल ने बताया कि उसकी मामी पुष्पा ने जितेंद्र से मारपीट की। उसकी जेब से रुपये छीने और टांग खींचकर आंगन में डाल दिया। सुबह देखा तो मामा जितेंद्र मृत मिले। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह 7:15 बजे शाही थाने की पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि युवक की मौत के मामले में फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिजनों-ग्रामीणों को नहीं लगी भनक, मायके वाले पहुंचे
पड़ोसियों के मुताबिक, जितेंद्र की मौत की जानकारी परिवार के लोगों और ग्रामीणों को सुबह 7:00 बजे तक नहीं हुई थी, लेकिन पुष्पा के माता-पिता भमोरा के गांव तखतपुर से सुबह 3:00 बजे ही धनेली पहुंच चुके थे। उन लोगों ने कल्लू पर 20 बीघा जमीन को पुष्पा के नाम कराने का दबाव भी बनाया था।