फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Thu, 02 Oct 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
पत्नी से हुई थी कहासुनी, सुबह जमीन पर मिला शव, परिजनों में विवाद के बाद पुलिस ने दो घंटे बाद शव को लिया कब्जे में
विज्ञापन

नवाबगंज। कस्बे में बुधवार को युवक दर्शन सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे के विवाद के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। घटना की तहरीर मृतक की मां ने पुलिस को दी है।

पुलिस के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला वेलदारान के 33 वर्षीय दर्शन सिंह अपनी पत्नी तुलसा देवी व तीन साल की पुत्री के साथ रहते थे। भाई ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार को पति-पत्नी तुलसा देवी के बीच विवाद हो गया। सुबह करीब चार बजे छोटे भाई अमित ने अपने बड़े भाई अमर सिंह को दर्शन सिंह की मौत हो जाने की सूचना दी, जिस पर घर पहुंचे अमर सिंह को शव जमीन पर नीचे पड़ा मिला। सूचना पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


भाई अमर सिंह ने जहां अपने अपने भाई दर्शन सिंह का पोस्टमाॅर्टम कराए जाने को लेकर पुलिस को तहरीर दी तो वहीं, मृतक की पत्नी पोस्टमाॅर्टम नहीं कराए जाने की जिद पर अड़ी थी। दो घंटे तक इस विवाद में उलझे रहने के बाद आखिर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट का सौदा, पति-पत्नी में विवाद की चर्चा

घटना को लेकर मोहल्ले में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि हाल ही में दर्शन सिंह ने अपने एक प्लॉट का सौदा कई लाख में किया था। बयाने में करीब दो लाख रुपये भी लिए थे। यह भी आरोप है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था । इस बारे में कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक की मां ने तहरीर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed