{"_id":"666b9555fccda3234b019307","slug":"youth-dies-on-platform-number-four-of-the-junction-bareilly-news-c-4-bly1015-420059-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है। काफी कोशिश के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर पांच व छह पूर्वोत्तर रेलवे के हैं। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे जीआरपी को सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के बीच स्टेशन मास्टर के केबिन के आगे कूड़ेदान के पास कोई व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है।
उसके पास से कुछ केबल भी गुजर रहे हैं। जीआरपी मौके पर पहुंची और पड़ताल की तो पता लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। पड़ताल के दौरान पता लगा कि काफी समय से वह जंक्शन के इर्द-गिर्द घूमता रहता था। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आसपास दिखवाया गया तो वहां बिजली का कोई तार खुला हुआ नहीं पाया गया। जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो सकेगी। संवाद