फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth Dies from Electrocution in Bareilly

Bareilly News: करंट लगने से युवक की मौत, बिजली के तार पर कपड़े सुखाते समय हुआ हादसा

Sat, 02 May 2026 11:14 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 02 May 2026 11:14 AM IST
सार

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। वह अपने घर के आंगन में बिजली के तार पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रहा था, तभी यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Youth Dies from Electrocution in Bareilly
रंजीत का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव में शुक्रवार को तार पर कपड़े सुखाते समय बिजली का करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, जिससे उसके परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अंबरपुर गांव निवासी रंजीत रंजीत अपने घर के आंगन में कपड़े धोकर तार पर सूखने डाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसे बिजली का तेज करंट लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। परिजन तुरंत रंजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


परिवार में मातम 
रंजीत की मौत से उसकी पत्नी खुशबू और मां माया देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। मृतक की शादी करीब एक वर्ष पहले ही हुई थी। रंजीत अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह गांव पहुंचे और मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed