Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth dies, five injured in collision with truck

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, पांच घायल

Tue, 28 May 2024 05:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 28 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, five injured in collision with truck
शेरगढ़। बहेड़ी-शेरगढ़ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से तांगे पर बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए भेजकर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। तांगा में बैठे सभी लोग बदायूं के गांव हस्सा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

वह तिलमाची गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए आए थे। सोमवार को सभी लोग तांगे पर बैठकर पनवड़िया गांव की साप्ताहिक बाजार गए थे। लौटते समय जैसे ही वह पनबड़िया गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास पहुंचे बहेड़ी की ओर से आ रहे ट्रक ने तांगे को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से तांगे पर बैठे सभी लोग सड़क पर जा गिरे। पहिये के नीचे आने से रोहित (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

तांगा सवार सोमपाल, आत्माराम, जागनलाल, बसंत और लटूरी को चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि घायलों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed