फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth dies, brother injured in road accident

Bareilly News: सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई घायल

Mon, 18 Sep 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 18 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, brother injured in road accident
सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई घायल
विज्ञापन


देवरनियां। रिछा-जहानाबाद मार्ग पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया। चालक मय वाहन के फरार होने में कामयाब हो गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम भी लग गया।
भोजीपुरा के गांव मुंडिया उदा निवासी प्रवेश कुमार शर्मा (40) राजमिस्त्री थे। प्रवेश के साले के बेटे की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई। शनिवार रात वह वह छोटे भाई परवेंद्र कुमार शर्मा के साथ बाइक पर बैठकर अपनी ससुराल पीलीभीत के गांव रम्पुरा मिस्र जा रहे थे। जैसे ही वह रिछा स्थित हांडा एजेंसी के पास पहुंचे पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। पहिये के नीचे आने की वजह से प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई। परवेंद्र गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परवेंद्र को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद जाम खुलवाया गया। प्रवेश के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक को पकड़ने के लिए पीछा किया गया मगर वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खराब थी हेडलाइट
राहगीरों ने बताया कि जिस वाहन से हादसा हुआ उसकी एक हेडलाइट खराब थी। इसी वजह से उसे सामने से आती बाइक नजर नहीं आई। एक ही लाइट जलने की वजह से बाइक सवारों को भी अंदाजा नहीं हुआ कि सामने से आ रहा वाहन दोपहिया है या कोई बड़ा वाहन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed