Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth dies after being crushed under a wall in the Bhamora police station area of Bareilly

बरेली: कच्ची कोठरी गिराने के दौरान गिरी दीवार, घर मालिक की मौत; दो बेटे और एक बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Fri, 13 Nov 2026 01:29 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 13 Nov 2026 01:29 PM IST
सार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बाबू नगला में दीवार का मलबा ऊपर गिरने से गृहस्वामी 30 वर्षीय सूरज की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सूरज घर के पीछे बनी कच्ची कोठरी को गिरा रहे थे। इसी दौरान दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।  सूरज के परिवार में पत्नी प्रीति, दो बेटे और एक बेटी हैं।

विज्ञापन
Youth dies after being crushed under a wall in the Bhamora police station area of Bareilly
सूरज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बाबू नगला में शुक्रवार सुबह घर के पीछे कच्ची कोठरी गिराने के दौरान लापरवाही मालिक की जान पर भारी पड़ गई। दीवार का मलबा ऊपर गिरने से गृहस्वामी 30 वर्षीय सूरज की मौत हो गई। परिजन जीवित होने की उम्मीद में बरेली के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों ने बताया कि सूरज सुबह घर के पीछे बनी कच्ची कोठरी को गिरा रहे थे। इसी दौरान दूसरी तरफ की दीवार अचानक भरभरा कर उन्हीं के ऊपर गिर गई। सूरज उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में ही उनकी मौत हो गई, हालांकि परिजन उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूरज के परिवार में पत्नी प्रीति, दो बेटे और एक बेटी हैं। मां उर्मिला और पिता राजपाल का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सूरज अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed