फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth crushed to death by JCB, murder suspected

Bareilly News: जेसीबी से दबकर युवक की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 10 Oct 2025 03:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Youth crushed to death by JCB, murder suspected
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव टेहरा में बुधवार रात खेत में खोदाई के दौरान जेसीबी के आगे वाकेट के नीचे दबकर एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे परिजनों का हाल रो-रोकर बेहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि शाकिब (25) बुधवार शाम गांव राठ निवासी एक किसान के खेत में अपनी जेसीबी से पेड़ों की जड़ों के पास खादाई कर रहा था। उसका बड़ा भाई आशिक व उसके पिता बाइक से डीजल लेने के लिए मानपुर चले गए। वह जब वापस लौटे तो देखा कि शाकिब जेसीबी मशीन के आगे वाले बाकेट के नीचे दबा पड़ा था। आनन-फानन में वह घायल को इलाज के लिए बहेड़ी ले गए, तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। शाकिब की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। अब इससे पूरे गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। मानपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र धामा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed