Bareilly News: किशोरी को ले जाने के आरोपी ने दी जान, इंस्पेक्टर क्राइम पर पीटने का आरोप, थाने में हंगामा
भुता थाना क्षेत्र के एक युवक ने बृहस्पतिवार को आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। उस पर किशोरी को ले जाने का आरोप लगा था। परिजनों का कहना है कि इंस्पेक्टर क्राइम ने युवक को पीटा और लड़की के घरवालों ने धमकाया, जिससे आहत होकर उसने जान दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को ले जाने के आरोपी ने बृहस्पतिवार को फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी मौत के बाद परिजनों ने क्योलड़िया थाने के इंस्पेक्टर क्राइम पर पिटाई करने व किशोरी के परिवार पर धमकाने का आरोप लगाकर छह घंटे हंगामा किया। सीओ के समझाने पर परिजन शांत हुए। लड़की के पिता व दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्योलड़िया के एक गांव से चार माह पहले एक किशोरी को कोई बहला-फुसलाकर ले गया था। किशोरी के परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट कराई, उसकी विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम क्योलड़िया कर रहे थे। किशोरी के नंबर की सीडीआर में भुता थाना क्षेत्र के युवक सलमान का नाम आया। तब इंस्पेक्टर क्राइम ने सलमान को पूछताछ के लिए बुला लिया। सलमान अपने पिता के साथ 26 अप्रैल को थाना क्योलड़िया गया था। बताते हैं कि उसी रात उसे उसके पिता व ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया। तभी से सलमान परेशान था।
यह भी पढ़ें- UP: इरम का बेटा बोला- मां को लाने जाऊंगा पाकिस्तान; सात साल की बेटी आयजा भी बेचैन, कहा- मां की याद आती है
छह घंटे तक किया हंगामा
बुधवार रात उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। सुबह मौत की जानकारी मिली तो पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। परिजनों ने थाना क्योलड़िया पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए छह घंटे हंगामा किया। बाद में सीओ फरीदपुर संदीप सिंह के समझाने के बाद परिजनों ने पुलिस को दूसरी तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी के पिता समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
इंस्पेक्टर क्राइम की भूमिका की होगी जांच
एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि युवक को कई दिन पहले थाने बुलाया गया था, पूछताछ के बाद उसी दिन छोड़ दिया। ऐसे में पुलिस पर आरोप की वजह समझ नहीं आ रही है। फिर भी इंस्पेक्टर क्राइम की भूमिका की जांच कर ली जाएगी। भुता थाने में किशोरी के परिजनों पर रिपोर्ट लिखी गई है।