फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man committed suicide by hanging himself family accused the neighbor of beating in Bareilly

Bareilly News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार ने पड़ोसी पर लगाया पिटाई का आरोप

Mon, 13 Jan 2025 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 02:29 AM IST
सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक का शव रविवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पड़ोसी पर चोरी का आरोप लगाने और पीटने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
man committed suicide by hanging himself family accused the neighbor of beating in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के भऊआपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रामगोपाल का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के परिवार ने पड़ोसी पर चोरी का झूठा आरोप लगाने और पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया। चोरी के आरोपों से पुलिस ने इन्कार किया है।

विज्ञापन


रामगोपाल की मौत के बाद रविवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर उनके छोटे भाई आशू ने बताया कि नौ जनवरी की रात रामगोपाल शराब के नशे में घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान पड़ोसी के दरवाजे से उनका हाथ लग गया। इसे लेकर पड़ोसी ने रामगोपाल पर चोरी का शक जताकर थाने में तहरीर दे दी। आरोप लगाया कि इन लोगों ने रामगोपाल की पिटाई भी कर दी। 
विज्ञापन


पड़ोसी के ही खेत में जाकर की आत्महत्या  
पुलिस कार्रवाई या पिटाई के डर से रामगोपाल ने पड़ोसी के ही खेत में जाकर पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस बुलाई गई। आईपीएस अधिकारी मैविस टॉक, कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव ने घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि चोरी और पीटने को लेकर परिवार ने न तो पुलिस के सामने कोई आरोप लगाया और न तहरीर दी। रामगोपाल की मौत की वजह कोई और रही होगी। उस पर किसी और ने भी चोरी का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत नहीं की थी। मामले की जांच की जाएगी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed