Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shocking Murder in Bareilly Youth Killed Over Love Affair Mutilated Body Found Near Canal

Bareilly Murder News: प्रेम प्रसंग में बीसलपुर के युवक की निर्मम हत्या, गुप्तांग कुचला, हाथ-पैर बांध फेंका शव

Thu, 23 Jan 2025 11:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 11:37 AM IST
सार

Bareilly Crime News: बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को युवक का शव बरामद किया। उसकी गला रेतकर हत्या की गई। उसका गुप्तांग भी कुचला गया। युवक बीसलपुर का रहने वाला था। वहां की पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।  

विज्ञापन
Shocking Murder in Bareilly Youth Killed Over Love Affair Mutilated Body Found Near Canal
मुजम्मिल के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले के बीसलपुर निवासी युवक मुजम्मिल की प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका गुप्तांग भी कुचल दिया। आरोपियों ने हाथ-पैर बांधकर उसका शव बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव बरकापुर में नहर किनारे फेंक दिया। बीसलपुर पुलिस ने इज्जतनगर पुलिस के साथ आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। इसके बाद बीसलपुर में  दर्ज गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम कर दिया गया है। बीसलपुर पुलिस ही मामले का राजफाश करेगी।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बुधवार सुबह बरकापुर गांव में नहर किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली।  वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो नहर पटरी के पास झाड़ियों में शव मिला। इसी दौरान बीसलपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार शर्मा एक युवक को लेकर वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन


UP: 'सास-ससुर की सेवा और अपमान...', पत्नी की हत्या करने वाले सैन्यकर्मी का बड़ा खुलासा; खुद बताए वो दो कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने बताया कि शव यहीं फेंका था। शव की पहचान मुजम्मिल अहमद (28) के रूप में हुई। वह बीसलपुर के गांव मीरपुर वाहनपुर का निवासी था। उसके पिता शमसुद्दीन भी मौके पर आ गए और शव की पहचान कर ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला रेतने से हत्या की पुष्टि हुई है। युवक के गुप्तांग को भी कुचल दिया गया है। 

Trending Videos

मंगलवार सुबह घर से निकला था मुजम्मिल

मृतक के पिता शमसुद्दीन ने बताया कि मुजम्मिल एक मोबाइल टावर पर काम करता था। वह मंगलवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं लगा। कॉल करने पर उसका फोन बंद आ था। तब उन्होंने बीसलपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने अंदेशा जताया कि कुछ लोगों से उनके बेटे की रंजिश चल रही थी। उन्हें शक है कि उन्हीं ने मुजम्मिल की हत्या की है। बीसलपुर पुलिस एक आरोपी अरहान को साथ लेकर आई थी। 

बताया गया कि रिछौला गांव से अरहान व उसके दोस्त गुड्डू को पकड़ा है। दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। बीसलपुर पुलिस के मुताबिक इनमें से एक आरोपी के परिवार की युवती से मुजम्मिल के संबंध थे। इस बात को लेकर मुजम्मिल का पहले भी आरोपियों से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने बीसलपुर क्षेत्र में ही मुजम्मिल की हत्या कर दी। उसके बाद शव के हाथ-पैर बांधकर कार में डाला और यहां लाकर फेंक दिया।

सीओ बीसलपुर डॉ. प्रतीक दहिया ने बताया कि लापता युवक की हत्या कर उसका शव बरेली में फेंका गया था। शव और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। बीसलपुर थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामले को हत्या में बदल दिया गया है। जल्द खुलासा कर आरोपी जेल भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed