फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   youth away teen girl police teams are searching for him in Bareilly

Bareilly News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, गांव में तनाव

Tue, 15 Jul 2025 01:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 01:30 PM IST
सार

सीबीगंज थाना क्षेत्र में लापता किशोरी के पिता ने गैर समुदाय के युवक व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
youth away teen girl police teams are searching for him in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने गांव के ही युवक पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। इस पर आरोपी आजाद व उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। 

विज्ञापन


पीड़ित पिता का कहना है कि 11 जुलाई को उनकी बेटी लापता हुई थी। जब उन्हें जानकारी हुई कि उनकी बेटी को आजाद फुसलाकर ले गया है तो उन्होंने उसके पिता से संपर्क किया। शुरू में यह लोग बेटी को वापस लौटाने की बात करते रहे लेकिन बाद में आरोपी और उसके साथियों ने उनको व उनकी पत्नी को गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सीबीगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सावन के महीने में एक ओर जहां कांवड़ यात्रियों को सकुशल गंतव्य तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है, वहीं किशोरी को ले जाने का मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस परेशान है। पुलिस की टीमें लापता किशोरी व आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed