फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth are no longer servants but becoming masters: Dharampal

अब नौकर नहीं, मालिक बन रहे युवा : धर्मपाल

Fri, 24 Jan 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Youth are no longer servants but becoming masters: Dharampal
बरेली। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं की मदद से स्वरोजगार अपनाकर राज्य के युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। अब वे नौकरी की तलाश करने के बजाय मालिक बनकर दूसरों को नौकरी दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का आत्मनिर्भर भारत विकसित हो रहा है।
विज्ञापन


वह बृहस्पतिवार को बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की ओर से आयोजित खादी महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मैदान पर सजी 15 दिवसीय मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर एक-एक उत्पाद की जानकारी ली और खरीददारी भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति के हावी होने के कारण हमारे देश की सभ्यता का प्रतीक खादी चलन से बाहर से हो रहा था। प्रधानमंत्री ने इसे संरक्षण दिया। कार्यक्रम में द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी अजय पाल ने बताया कि प्रदर्शनी में राजस्थान के जयपुर, पीलीभीत, सीतापुर, उन्नाव, बिजनौर, मेरठ आदि शहरों आए उद्यमियों ने स्टॉल लगाए हैं। यह सभी स्टॉल खादी एवं ग्रामोद्योग के सहयोग से स्थापित इकाइयाें के हैं। इस मौके पर सीडीओ जग प्रवेश, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उत्पादों के लगे हैं स्टॉल
खादी ग्रामोद्योग, हैंडी क्राफ्ट, सूती-ऊनी वस्त्र, बीकानेरी नमकीन, अचार, मुरब्बा, शहद, बनारसी साड़ियां, रेशमी कपड़े, जरी-जरदोजी, दरी-कालीन, पर्दे, माटीकला उत्पाद, खिलौने मूर्तियां, जड़ी-बूटी, रेडीमेड कपड़े, फर्नीचर, आर्टीफिशियल ज्वैलरी आदि। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed