फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young woman leaves with brother-in-law; takes 30 tolas of gold from the house.

Bareilly News: जीजा संग गई युवती, घर से ले गई 30 तोला सोना भी ले गई

Tue, 07 Jul 2026 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Young woman leaves with brother-in-law; takes 30 tolas of gold from the house.
बरेली। इज्जतनगर इलाके में युवती अपने जीजा के साथ चली गई। आरोप है कि वह घर से 30 तोले सोने के जेवर और 50 हजार रुपये भी ले गई है। युवती के पिता ने जीजा, उसके भाइयों और दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की निवासी महिला ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उन्होंने अपनी बड़़ी बेटी का निकाह भोजीपुरा निवासी युवक से किया था। 29 जून को दामाद और उसका दोस्त उनके घर से उनकी छोटी बेटी को फुसलाकर ले गए। बेटी घर में रखा तीस तोला सोना और पचास हजार रुपये साथ ले गई। दामाद के भाइयों से उन्होंने इसकी शिकायत की तो वे झगड़ा करने लगे। उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। दामाद बड़ी बेटी की पिटाई कर दहेज मांगता था। दहेज नहीं देने पर उसे और प्रताड़ित करता था। कार और बाइक के लिए भी रुपये मांगता था। विरोध करने पर बड़ी बेटी को तेल छिड़ककर जान से मारने की कोशिश भी की। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed