फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Young uncle killed Fiza and hanged her'

‘छोटे चाचा ने फिजा को मारकर फंदे से लटका दिया’

Fri, 22 Oct 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
'Young uncle killed Fiza and hanged her'
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
चार वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
विज्ञापन

डीएम से मांगी शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति
परिजन बोले- किशोरी ने की थी खुदकुशी, कर दिया सुपुर्दे खाक
बरेली। इज्जतनगर के बिहारकलां में रहने वाली 12 वर्षीय फिजा की मौत के बाद घरवालों ने शव सुपुर्दे खाक कर दिया। उनका कहना है कि फिजा ने खुदकुशी की थी, लेकिन अब फिजा के चार वर्षीय भतीजे अदनान का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कह रहा है कि छोटे चाचा ने फिजा को मारकर फंदे से लटका दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्र से निकलवाने की डीएम से अनुमति मांगी है।
इज्जतनगर के बिहारकलां में इकरार अहमद का परिवार रहता है। परिवार में उनके बेटे नन्हे, राशिद, बेटी फिजा और अफसाना हैं। एक बेटा इकरार बाहर रहकर काम करता है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को फिजा की मौत होने पर सूचना दिए बिना ही परिवार वालों ने उसे सुपुर्दे खाक कर दिया। बृहस्पतिवार को नन्हे के चार वर्षीय बेटे अदनान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे एडीजी अविनाश चंद्र को ट्वीट करके शिकायत की गई। इसमें अदनान कह रहा है कि फिजा को छोटे चाचा ने मारकर फंदे पर लटका दिया। कोई उसे बचाने नहीं आया।
विज्ञापन

एडीजी ने वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए तो इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर जांच के लिए बिहारकलां पहुंचे। मगर घर के सभी पुरुष फरार मिले। सिर्फ महिलाएं मौजूद थीं। बकौल इंस्पेक्टर, परिवार की महिलाओं ने बताया कि डांटने से नाराज होकर फिजा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली तो घरवालों ने सुपुर्दे खाक कर दिया। इसके बाद उन्होंने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है वीडियो का मजमून
इस मामले में एक महिला की अदनान से बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला के पूछने पर अदनान बता रहा है कि फिजा को छोटे चाचा ने मारा और लटका दिया, तभी फांसी लगा दी। कोई बचाने भी नहीं आया, कोई था भी न। अफसाना अप्पी नहा रही थीं। अफसाना अप्पी ने आवाज दी, फिजा-फिजा.. तभी वह लटकी पड़ी। मेरे छोटे चाचा ने यहां आकर लटका दिया। दादा भी घर में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed