फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young players are making their mark with hard work and dedication...

Bareilly News: युवा खिलाड़ी कड़ी मेहनत और लगन से बना रहे अपनी पहचान ...

Thu, 04 Sep 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Young players are making their mark with hard work and dedication...
बरेली। खेल के मैदान में मेहनत और जुनून ही सफलता की असली पहचान है। शहर के कई युवा खिलाड़ी अपने संघर्ष और अभ्यास से यही साबित कर रहे हैं। कठिन परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और रोजमर्रा की चुनौतियों के बावजूद ये खिलाड़ी अपने खेल को जारी रखे हुए हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जिले का मान बढ़ा रहे है। नियमित घंटों अभ्यास कर ये खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर अपनी एक मजबूत पहचान बना रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपने नाम को चमकाने के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन



वॉलीबॉल में आगे बढ़ रहे पारस
अलखनाथ मंदिर के पास रहने वाले 16 वर्षीय पारस मिश्रा ने सात साल पहले खेलों में कदम रखा था। शुरुआत से ही उनकी लगन ने उन्हें वॉलीबॉल से जोड़ दिया। पारस रोजाना चार घंटे नियमित अभ्यास करते हैं। उनका कहना है कि उनकी बड़ी बहन सुष्मिता जो खुद एक नेशनल रेफरी हैं, उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। बहन को खेल के मैदान में देखकर ही उनका रुझान इस ओर बढ़ा। वह वर्ष 2024 में तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का है।संवाद
विज्ञापन



एथलेटिक्स-वॉलीबॉल में भी पहचान बना रहीं रिदम

रिदम शर्मा की कहानी संघर्ष और हौसले की मिसाल है। 16 वर्षीय रिदम बचपन से ही सुनने और बोलने में असमर्थ हैं। मात्र पांच साल की उम्र में जब परिजनों को उनकी समस्या का पता चला, तो यह खबर परिवार के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। उनकी मां पूनम ने हार मानने के बजाय इसे अपनी बेटी की ताकत में बदल दिया। रिदम को खेलों में शुरुआत से ही रुचि थी। पीटी उषा और हिमा दास को देखकर उन्होंने दौड़ने की प्रेरणा ली और एथलेटिक्स को अपनाया। एथलेटिक्स में उपलब्धियां अर्जित करने के बाद रिदम का रुझान वॉलीबॉल की ओर भी बढ़ा है। मां पूनम बताती हैं कि रिदम खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांवों में अभ्यास कर राष्ट्रीय खिलाड़ी बने आरिफ

रिठौरा निवासी 16 वर्षीय आरिफ का रुझान बचपन में गांव में लोगों को खेलते देखकर आया। सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वॉलीबॉल को चुना और इसके लिए नियमित अभ्यास करना शुरू किया। आरिफ का कहना है कि खेलों में संसाधनों की कमी जरूर है, लेकिन जुनून हो तो हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए, आरिफ ने कड़ी मेहनत की। वर्ष 2021 में उन्होंने गोवा में आयोजित फेडरेशन नेशनल में हिस्सा लिया। साथ ही वह वर्ष 2023 में हापुड़ में हुई प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed