{"_id":"6ad52ad8796368f41f0a53a7","slug":"young-people-are-acquiring-versatile-skills-with-the-help-of-ai-bareilly-news-c-4-bly1015-990749-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एआई संग बहुमुखी कौशल सीख रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एआई संग बहुमुखी कौशल सीख रहे युवा
Mon, 19 Oct 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कॉलेज जाने वाले युवा पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी पर निर्भर रहना नहीं चाहते। इसके लिए वे एआई और अन्य बहुमुखी कौशल सीखने पर जो दे रहे हैं।वे नई चीजें सीखने के लिए स्वयं ही नए-नए रास्ते खोज रहे हैं।
बरेली कॉलेज के बीसीए विभाग की डॉ. रोमा सक्सेना ने बताया कि तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को अतिरिक्त कौशल सिखाने के साथ उनका असेसमेंट भी कराया जाता है। हैकाथॉन जैसी ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए विद्यार्थियों के बीच होड़ मची है। एंटरप्रेन्योरशिप जैसी गतिविधियों में भी वे बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं।
निजी विश्वविद्यालय संचालित करने वाले गौरव सक्सेना ने बताया कि उनके संस्थान का हर विद्यार्थी एआई में पारंगत होना चाहता है। अतिरिक्त भाषा सीखने पर भी वे जोर दे रहे हैं। गैर तकनीकी पृष्ठभूमि के विद्यार्थी भी एआई जैसे तकनीकी कौशल सीखना चाहते हैं।
विज्ञापन
नर्सिंग कॉलेज के डीडी रावत ने बताया कि नर्सिंग से जुड़े कामों में फिलहाल एआई का उपयोग नहीं है, लेकिन विद्यार्थी इसे सीखने पर जोर दे रहे हैं। ज्यादातर विद्यार्थी कॉलेज में ही खाली समय में विभागीय कंप्यूटर से कौशल सीखते हैं।
-- -
मैं अपने कोर्स के अलावा भी निशुल्क ऑनलाइन एआई एजेंट कोर्स कर रही हूं। वर्तमान समय में रोजाना एआई टूल विकसित हो रहे हैं, लेकिन हमारा कोर्स सीमित है। अगर हम मार्केट के अनुसार स्वयं को तैयार नहीं कर पाएंगे तो हमें जॉब नहीं मिल सकती। - ऋचा
मैं तकनीक के साथ कला भी सीख रहा हूं। एआई व यूट्यूब का इस्तेमाल कर क्राफ्टिंग करता हूं। हमारे महाविद्यालय में एंट्रॉप्रेन्योरशिप सेल है, इससे जुड़कर स्वयं भी एंट्रॉप्रेन्योर बनने की प्रक्रिया को समझा हूं। - देवांश
मैं नर्सिंग का छात्र हूं। कोर्स के अलावा अस्पताल में आठ घंटे की ड्यूटी होती है। इसी दौरान हमें अकादमिक व आगे की नौकरी की तैयारी भी करनी होती है। इसमें तकनीक का इस्तेमाल करता हूं। - विक्रम
मैं बीएड का छात्र हूं। कोर्स के अलावा मैं अपनी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर काम कर रहा हूं। इसके लिए यूट्यूब से इंग्लिश स्पीकिंग क्लास ले रहा हूं। मैं गिटार भी सीख रहा हूं, ये मेरे अकादमिक्स का हिस्सा नहीं है, लेकिन इससे भी मेरे व्यक्तित्व में निखार आएगा। - अभिषेक