फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man who set fire to a woman s house committed suicide

Budaun: महिला के घर में आग लगाने वाले युवक ने दी जान, परिवार वालों ने कहा- हार्ट अटैक से हुई मौत

Wed, 13 Dec 2023 10:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Dec 2023 10:10 PM IST
सार

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राजीव ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
Young man who set fire to a woman s house committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बदायूं के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के घर में आग लगाने वाले युवक ने मंगलवार रात विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। हालांकि उसके परिवार वालों का कहना है कि युवक की मौत हार्टअटैक से हुई है।

विज्ञापन

मंगलवार शाम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी धीरेंद्र के घर में आग लग गई थी। इसमें उनकी पत्नी लक्ष्मी और बेटी झुलस गईं थी। परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हादसे में घर का सारा सामान भी जल गया था। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई थी।
विज्ञापन


इस मामले में धीरेंद्र का आरोप था कि उनके मोहल्ले का राजीव पेट्रोल लेकर आया था और उसने घर में घुसकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसके बाद वह भाग गया। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर उन्होंने आरोपी युवक राजीव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा ली थी। युवक ने आग क्यों लगाई यह साफ नहीं हो सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आरोपी युवक ग्राम विकास अधिकारी के पद पर आसफपुर ब्लॉक में तैनात था। उसे मृतक आश्रित के पद पर नौकरी मिली थी। उसकी 2021 में बिल्सी के सतेती पट्टी निवासी पुष्पा के साथ शादी हुई थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद पुष्पा उसे छोड़कर चली गई थी। इस संबंध में उसने राजीव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राजीव ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, आरोपी के बड़े भाई प्रदीप कुमार का कहना था कि राजीव की हार्टअटैक से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed