फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man was tied to a pole and beaten by people in bareilly

Bareilly News: चोरी के आरोपी को खंभे से बांधकर पीटा, मजबूरी सुन पसीजा दिल, लोगों ने रुपये देकर की मदद

Tue, 07 Feb 2023 02:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Feb 2023 02:42 PM IST
सार

बरेली में एक अजब मामला सामने आया है। सेटेलाइट चौराहे के पास कुछ लोगों ने एक युवक को लोहे का एंगल ले जाते पकड़ लिया। उस पर चोरी का आरोप लगाया और खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। लेकिन जब युवक की मजबूरी सुनी तो लोगों का दिल पसीज गया। 

विज्ञापन
young man was tied to a pole and beaten by people in bareilly
खंभे के बंधा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में लोहा चोरी का आरोप लगाकर एक युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया। बाद में लोगों ने खुद ही उसको छोड़ दिया। राहगीरों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। 

विज्ञापन


सेटेलाइट चौराहे से पीलीभीत बाईपास रोड पर एक निजी अस्पताल के पास लोहे के एंगल व अन्य सामान पड़े हैं। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि सोमवार शाम एक युवक यहां से एक एंगल व कुछ लोहा उठाकर ले जा रहा था। 

विज्ञापन

चोरी के पीछे बताई मजबूरी

मार्केट के चौकीदार ने उसे देखकर शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। युवक को खंभे से बांध दिया और पिटाई कर दी। लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने चोरी के पीछे मजबूरी बताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने की मदद 

युवक के मुताबिक उसकी पत्नी और बच्चे बीमार हैं। उसके पास इतने रुपये नहीं है कि उपचार करा सके। इस पर राहगीरों ने उसे मुक्त कराया। कुछ लोगों ने दया दिखाते हुए चंदा करके मदद के दौर पर हजारों रुपये भी दिए। 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक के दावे की पुष्टि होने पर उसे छोड़ा गया है। उसे कुछ रकम भी दी गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। देर रात तक पुलिस को घटना की जानकारी नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed