{"_id":"60c7ab9c8ebc3e53e16cdb73","slug":"young-man-was-raped-by-injecting-unconsciousness-video-was-also-made-bareilly-news-bly449733647","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोशी का इंजेक्शन देकर युवक से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोशी का इंजेक्शन देकर युवक से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
बाइक की कीमत चुकाने से बचने के लिए झोलाछाप ने रची साजिश
विज्ञापन
बरेली। एक युवक की बाइक खरीदने के बाद झोलाछाप ने उसकी कीमत चुकाने से बचने के लिए उसे नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक ने थाना भोजीपुरा में उसके खिलाफ शिकायत की है।
भोजीपुरा इलाके में रहने वाले पीड़ित युवक का कहना है कि उसने अपनी दुकान बिथरी निवासी झोलाछाप को किराये पर दी थी जिसमें वह क्लिनिक चलाता है। दो अप्रैल को आरोपी ने 50 हजार रुपये में उसकी बाइक खरीदी थी और पैसे कुछ दिन बाद देने को कहा था। इसके दो-तीन दिन बाद उन्हें बुखार आया तो वह उसके पास दवा लेने पहुंचे। आरोप है कि झोलाछाप ने उसे नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और फिर दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे धमकी दी कि अगर बाइक की रकम मांगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। डर की वजह से उन्होंने कहीं शिकायत नहीं की लेकिन फिर भी चार-पांच दिन पहले आरोपी ने उनका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक ने वीडियो के साथ थाना भोजीपुरा में शिकायत की है। उसका कहना है कि आरोपी ने उसे बाइक की रकम न देने के साथ दुकान कब्जाने की भी धमकी दे रहा है।