{"_id":"6699b772d204b9cf6d08f937","slug":"young-man-raped-teenage-girl-then-got-her-aborted-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-100437-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात
विज्ञापन
आंवला। एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं गर्भवती होने पर गर्भपात भी करा दिया। मामले की जानकारी किसी को न देने की धमकी देकर किशोरी को गर्भपात के बाद बीच रास्ते में छोड़ गया। किशोरी के पिता द्वारा मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अब आरोपी पीड़िता के परिवार पर समझौता करने की धमकी भी दे रहा है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि उनके पड़ोसी युवक ने दो महीने पहले किशोरी को अपने साथी के घर पर बुलाकर नशीला पदार्थ देकर बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने घटना की वीडियो व फोटो बना लिए और बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। इस बीच आरोपी ने किशोरी को धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई।
पीड़ित पिता ने बताया कि बुधवार दिन में जब किशोरी सरकारी गल्ले की दुकान से राशन लेकर वापस घर आ रही थी तो आरोपी युवक ने अपने चचेरे भाई व एक महिला की मदद से बेटी का रास्ता रोककर गाड़ी में डाल लिया और बिसौली रोड की ओर मनौना गांव से आगे ले जाकर किसी चिकित्सक से बेटी का गर्भपात करा दिया। घटना की जानकारी किसी को न बताने की धमकी देकर बेटी को बीच रास्ते में छोड़ गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी समेत तीन लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद