{"_id":"64f99be3de0df6eab0099935","slug":"young-man-murdered-his-skeleton-found-in-farm-in-bareilly-2023-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में युवक की हत्या: सात दिन बाद गन्ने के खेत में मिला कंकाल, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में युवक की हत्या: सात दिन बाद गन्ने के खेत में मिला कंकाल, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
Thu, 07 Sep 2023 03:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Sep 2023 03:19 PM IST
सार
बहेड़ी के गांव मिंतरपुर निवासी युवक 30 अगस्त से लापता था। उसका कंकाल देवरनियां के जंगल में पड़ मिला। मौके पर मिले कपड़ों से परिजनों ने मृतक की पहचान दिनेश कुमार के तौर पर की। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मृतक दिनेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के देवरनियां क्षेत्र में 30 अगस्त से लापता युवक की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को उसका कंकाल देवरनियां के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक को उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। बहेड़ी पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना बहेड़ी के गांव मिंतरपुर निवासी रामचंद्र राठौर का 20 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार 30 अगस्त से लापता था। रामचंद्र ने बताया कि रिछा बिजलीघर में संविदा पर काम करने वाला बहेड़ी के गांव उलैहतापुर निवासी उसका दोस्त सुनील कुमार उसे बुलाकर ले गया था। सुनील के साथ दिनेश और रिछा निवासी विशाल भी बिजली का काम सीखते थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: सहेली ने होटल में बुला दो दोस्तों से कराया गैंगरेप, वीडियो और फोटो मंगेतर को भेजने से पहले की थी ये डिमांड
विज्ञापन
दिनेश कुमार को परिजनों ने काफी तलाशा, मगर वह नहीं मिला। सुनील ने भी कुछ नहीं बताया। इस पर दो सितंबर को बहेड़ी थाने में पिता रामचंद्र ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद बहेड़ी थाना पुलिस ने सुनील कुमार और विशाल को हिरासत में ले लिया था।
गन्ने के खेत में पड़ा मिला कंकाल
बृहस्पतिवार को खेतों पर काम गए ग्रामीणों ने थाना देवरनियां के गांव सिंधौरा में गेंदनलाल के गन्ने के खेत में कंकाल पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और दिनेश के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कपड़ों से मृतक की पहचान दिनेश उर्फ सुरिया के तौर पर की।
इंस्पेक्टर देवरनियां देवेंद्र सिंह धामा के साथ बहेड़ी पुलिस मौके पहुंची। जांच पड़ताल करने के बाद देवरनियां पुलिस ने कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल और सीओ बहेड़ी डॉक्टर तेजवीर सिंह ने भी मौका मुआयना किया।