फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man murdered for resisting against obscenity on holi in bareilly

बरेली में होली पर हत्या: अश्लीलता के विरोध पर युवक को मार डाला, हमलावरों ने ईंट से गुप्तांग पर किए प्रहार

Mon, 25 Mar 2024 05:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Mar 2024 05:52 PM IST
सार

बरेली में होली पर सनसनीखेज वारदात हुई है। अश्लीलता का विरोध करने पर युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
young man murdered for resisting against obscenity on holi in bareilly
मृतक गोलू का फाइल फोटो, पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में होली के दिन संजय नगर गुंसाई गौटिया निवासी 20 वर्षीय युवक गोलू श्रीवास्तव की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। नशे में धुत युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


मृतक गोलू के भाई लालू ने बताया कि सोमवार सुबह मोहल्ले में होलिका दहन किया जा रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला युवक पिंटू शराब के नशे में धुत होकर सबके सामने अपनी पैंट उतार रहा था। गोलू ने उसका विरोध किया तो पिंटू ने अपने साथी अमन, टिंकू व अन्य के संग ईंट व पत्थर से गोलू पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

गुप्तांग पर भी किए प्रहार 
ईंट गोलू के सीने पर लगी। हमलावरों ने गोलू के गुप्तांग पर भी प्रहार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल गोलू को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गोलू पेंट का काम करता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। गोलू तीन भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी हत्या से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed