Bareilly News: युवक की हत्या से सनसनी, बेड के बक्से में मिला शव; जांच में सामने आई ये वजह
बरेली के बारादरी इलाके में सनसनीखेज वारदात हुई है। नवादा शेखान में किराये पर रहने वाले युवक की हत्या कर दी गई। उसका बेड के अंदर मिला। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाने के नवादा शेखान में युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारोपी उसका शव बेड के बक्से में रखकर फरार हो गए। रविवार को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वारदात के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।
मूल रूप से कालीबाड़ी निवासी अरविंद कुमार उर्फ चेपी नवादा शेखान में रेखा देवी के मकान में किराये पर रहते थे। उनके परिवार के अन्य लोग रामगंगा आवासीय योजना की कॉलोनी में रहते हैं। अरविंद सेटेलाइट पर शिकंजी का ठेला लगाते थे।
सिर से निकल रहा था खून
अरविंद के पिता के मुताबिक दो दिन पहले ठेला लगाने पर रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। तब लोगों ने समझाकर मामला शांत कर दिया। रविवार को अरविंद की हत्या कर दी गई। उसका शव बेड के बक्से में मिला। शरीर पर गुम चोटें हैं। सिर व पीठ की तरफ से खून निकला है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के दो मोबाइल फोन मौके से बरामद किए हैं। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि हत्या के प्रकरण में जांच की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। तहरीर अभी नहीं मिली है, तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार से कार्रवाई की जाएगी।