{"_id":"672498f37a07bb84140eca0e","slug":"young-man-misdeeds-with-his-75-year-old-grandmother-in-shahjahanpur-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते तार-तार: नाती की शर्मनाक करतूत... 75 साल की नानी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते तार-तार: नाती की शर्मनाक करतूत... 75 साल की नानी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 01 Nov 2024 02:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Nov 2024 02:33 PM IST
सार
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 75 साल की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने नाती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर जनपद के थाना खुटार क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार करने की घटना सामने आई है। यहां नाती ने बुजुर्ग नानी को जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे दुष्कर्म किया। पीड़िता की पुत्री ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
खुटार क्षेत्र के एक गांव निवासी 75 वर्षीय महिला 31 अक्तूबर की सुबह घर में लेटी थी। इस बीच उनका 25 वर्षीय नाती घर पहुंचा। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी देते हुए बुजुर्ग नानी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अपनी नानी को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से चला गया। घटना की जानकारी महिला ने अपनी दूसरी पुत्री को दी और उसके साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
दिवाली पर हादसों ने छीनीं खुशियां: बरेली मंडल में 20 लोगों की मौत, बदायूं में सबसे ज्यादा गईं जानें
विज्ञापन
पीड़िता की पुत्री ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले उनके घर ही रहता था। आरोपी धमकी दे गया है, इस कारण उनको जान का खतरा है। पुलिस ने पीड़िता की पुत्री की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।