दिवाली पर हादसों ने छीनीं खुशियां: बरेली मंडल में 20 लोगों की मौत, बदायूं में सबसे ज्यादा गईं जानें
Road Accident News: बदायूं जिले में दिवाली के दिन दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों समेत छह की मौत हो गई। बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में अलग-अलग जगहों पर कई सड़क हादसे हुए। जिससे कई लोगों की जान चली गई। हादसों से मृतकों के परिवारों में त्योहार पर कोहराम मचा रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं जिले के थाना मुजरिया क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव मुजरिया के समीप गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। अचानक हाईवे पर आए ट्रैक्टर से टेंपो टकराया गया, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आई कार भी डिवाडर से टकरा गई थी।
इस हादसे में बरेली के भमोरा थाने के गांव ककरी निवासी कन्हई, उनकी पत्नी कुसुम, बेटी शीनू, बेटे कार्तिक, उझानी निवासी अतुल सिंह और उझानी के गांव मिर्जापुर निवासी कप्तान सिंह की पत्नी पान कुमारी की मौत हुई है। कप्तान सिंह, टेंपो चालक मनोज, मेघ सिंह, धर्मवीर व अमन घायल हुए हैं। इन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
संबंधित खबर- Budaun Road Accident: हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, बरेली के दंपती और उनके बच्चों समेत छह की मौत
सहसवान में कार चालक की गई जान
सहसवान कोतवाली क्षेत्र में गांव नगला चोई की पुलिया के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार पीछे से रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में कार चालक चंद्रवीर की मौत हो गई, जबकि उनके पिता समेत चार लोग घायल हो गए। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी 25 वर्षीय चंद्रवीर नोएडा में टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। पिता भी वहां एक फैक्टरी में काम करते हैं। दिवाली पर ये लोग कार से घर आ रहे थे, लेकिन हादसे ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं।
अलापुर में ऑटो चालक की मौत
अलापुर थाना क्षेत्र में कस्बा सखानूं के समीप रोडवेज बस की टक्कर से गांव म्याऊं निवासी ऑटो चालक हरनाम (32) की मौत हो गई। हरनाम गुरुवार तड़के बदायूं से सवारियां लेने के लिए अपने घर से ऑटो लेकर निकला था। वह सखानूं कस्बे के पास पहुंचा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। हादसे से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
फैजगंज बेहटा में महिला की मौत
फैजगंज बेहटा में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद हाईवे पर रामवती कॉलेज के पास टैंकर से बाइक टकरा गई, जिससे महिला सुधा की मौत हो गई। बाइक चला रहे उनके पति जयवीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपती दिवाली पर स्थानीय बाजार से सब्जी खरीदकर घर जा रहे थे।
बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र के तिलियापुर गांव निवासी शैंकी और दिलीप की सड़क हादसे में मौत हो गई। 16 वर्षीय शैंकी के पिता ख्यालीराम ने बताया कि गुरुवार दोपहर शैंकी अपने पड़ोस के रहने वाले 20 वर्षीय दिलीप के साथ साइकिल से पटाखे और घर का सामान लेने के लिए फतेहगंज पश्चिमी की तरफ जा रहा था।
हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने रोड क्रॉस करते समय इनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। शैंकी कक्षा 12 का छात्र था। चार-भाई दो बहनों में वह तीसरे नंबर का था। दिलीप पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी मां गीता देवी का बुरा हाल था।
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
थाना इज्जतनगर क्षेत्र के बड़ी बिहार मोहल्ला निवासी 20 साल के रोहित की भी हादसे में मौत हो गई। उसके रिश्तेदार ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से काम करके अपने साथियों के साथ बाइक से आ रहे थे। बृहस्पतिवार को झुमका चौराहे के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। शुक्रवार सुबह रोहित की मौत हो गई। साथी आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
दो कारों की भिड़त में महिला की मौत
थाना प्रेमनगर के सिद्धार्थ नगर निवासी अवनीश मोहन ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी 31 वर्षीय निशा पाल परिवार के साथ शाहजहांपुर से कार से घर लौटकर आ रही थीं। कटरा के पास विपरीत दिशा से आई दूसरी कार उनकी कार से टकरा गई। इससे कार में बैठी रानी देवी, मिनी और कार चालक रजनीश और निशा पाल घायल हो गईं। इलाज को लाते समय रास्ते में निशा की मौत हो गई। रानी देवी, मिनी और रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
न्यूरिया में पेड़ से टकराई बाइक, तीन की मौत
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में घर पर दिवाली पूजन के बाद गांव से कुछ दूर स्थित मंदिर जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार गांव शहादतगंज के निवासी प्रदीप कुमार (22), शिवकुमार (23) व गिरीश कुमार (35) की मौत हो गई। त्योहार पर हुए हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया।
संबंधित खबर- दिवाली पर हादसों ने छीनीं खुशियां: पीलीभीत में मंदिर जा रहे तीनों युवकों की मौत, अमरिया में ग्रामीण की गई जान
रामलीला मेला देखकर जा रहे ग्रामीण की मौत
अमरिया क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई। गांव बांसखेड़ा निवासी सुखदेव (30) बुधवार शाम अमरिया में रामलीला मेला देखने आया था। रात लगभग 11 बजे सुखदेव बाइक से घर जा रहा था। बरेली-सितारगंज हाईवे पर लाहौर गंज के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं सुखदेव की जान चली गई।
जलालाबाद में कार की टक्कर से व्यापारी समेत दो की मौत
शाहजहांपुर के जलालाबाद में गुरुवार तड़के टहलने निकले बर्तन व्यापारी समेत तीन बुजुर्गों को कटरा हाईवे पर इको गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में विनोद गुप्ता उर्फ गुरक्खे (60) व उनके साथी मोहल्ला गांधीनगर निवासी कृष्णपाल कुशवाहा (64) की मौत हो गई। दयालनगर मोहल्ले के निवासी 63 वर्षीय रामरक्ष पाल मिश्रा गंभीर घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संबंधित खबर- Shahjahanpur News: सुबह टहलने निकले बुजुर्गों को कार ने रौंदा, बर्तन व्यापारी समेत दो की मौत
सड़क किनारे पड़ा मिला व्यक्ति का शव
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली के आनंदपूरम कॉलोनी के पास गुरुवार को 50 वर्षीय व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि हादसे में मौत हुई है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
बदायूं सड़क हादसे से संबंधित वीडियो...