{"_id":"672944a05cc47811f80b3774","slug":"young-man-lost-his-life-after-being-hit-by-a-train-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103135-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की जान गई
विज्ञापन
रिछा। बरेली से लाल कुआं की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार को एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद शाम करीब चार बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसमें युवक के कपड़े की जेब से आधार कार्ड मिली। इसमें युवक की पहचान 27 वर्षीय सूरज पाल निवासी चराई डांडी थाना बहेड़ी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवरनियांं इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंच गए।
इस हादसे के चलते तकरीबन एक घंटे से ज्यादा समय तक रेलवे क्रॉसिंग बंद रहा, जिसके चलते रिछा रेलवे क्रॉसिंग से लेकर सिंधोरा तक जाम लग गया। उधर, नैनीताल रोड हाईवे की एक साइड जाम से बंद रही। शाम छह बजे देवरनियां पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। संवाद
फोन पर बातचीत करते हुए रेलवे ट्रैक पर आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत
भोजीपुरा। एक युवक की बिलवा ओवरब्रिज के सामने ट्रेन से कटकर माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलवा ओवरब्रिज के सामने 22 वर्षीय बबलू पुत्र अमर सिंह निवासी गांव आसपुर पीतमराय फोन से बात करते समय ट्रेन की पटरी पर पहुंच गए, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने परिजनों के हवाले से बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। संवाद