{"_id":"64326f6c9dac7ae5c20f0686","slug":"young-man-killed-his-father-by-drowning-him-in-the-river-2023-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या का खुलासा: बेटे ने पिता को नदी में डुबोकर मार डाला, पुलिस से बोला था- शराब के नशे में गिर गए होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का खुलासा: बेटे ने पिता को नदी में डुबोकर मार डाला, पुलिस से बोला था- शराब के नशे में गिर गए होंगे
Sun, 09 Apr 2023 01:37 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:37 PM IST
सार
बहेड़ी क्षेत्र में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई दी। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन
हत्यारोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में तीन दिन पहले बहगुल नदी में ग्रामीण का शव मिलने की घटना का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। बेटे ने ही जमीन विवाद में पिता की नदी में डुबोकर हत्या की थी। इसके बाद खुद ही गुमशुदगी भी दर्ज कराई। बहन की तहरीर पर पूछताछ में आरोपी टूट गया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी रंजीत को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पांच अप्रैल को भोजीपुरा के गांव कंचनपुर निवासी मंगलसेन का शव मनकापुर गांव के पास बहगुल नदी में पड़ा मिला था। वह शहद निकालने का काम करता था। मंगलसेन कई दिन से लापता था। बेटे ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता को शराब पीने की लत थी।
विज्ञापन
बोला था- नदी में गिर गए होंगे
ऐसे में आशंका है कि शराब के नशे में वह नदी में गिर गए होंगे। इस मामले में शुक्रवार को मृतक की बेटी निशा ने भाई रंजीत पर अपने साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। निशा ने बताया आरोपी पिता पर प्लॉट बेचने का दबाव बना रहा था। मना करने पर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।जिंदा हूं मैं : छह साल से जीवित होने के सुबूत लेकर भटक रहीं सुरसती, अफसरों को यकीन ही नहीं
तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वह पहले तो गुमराह करता था। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया। आरोपी ने बताया शहद निकालने के लिए जाने के दौरान उसने पिता को नदी में डुबो दिया। इंस्पेक्टर बहेड़ी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रंजीत को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।