फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man fell unconscious in coaching center, died

Bareilly News: कोचिंग सेंटर में बेसुध होकर गिरा युवक, मौत

Sat, 27 Dec 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Young man fell unconscious in coaching center, died
क्योलड़िया। घर से कोचिंग सेंटर पर गया युवक शुक्रवार सुबह बेसुध होकर गिर पड़ा। अस्पताल में ले जाते शुक्रवार को दिन में दम तोड़ दिया। परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नकटीनरायनपुर के पूरनलाल का बेटा 18 वर्षीय देवेंद्र कुमार छत्रपति शिवाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11वीं का छात्र है। शुक्रवार सुबह अपने घर से कंप्यूटर की कोचिंग के लिए सेंटर क्योलड़िया आया था। सुबह वह कोचिंग सेंटर में पहुंचा और वहीं पर गिर गया। वहां मौजूद कोचिंग संचालक उसके परिजनों परिजनों को सूचना देकर अस्पताल भेज दिया। लेकिन, अस्पताल में डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में मां मुन्नी देवी, भाई शंकर लाल, सत्यदेव आदि का रो-रो कर हाल बेहाल है। हालांकि गांव में कुछ ग्रामीण ठंड लगने तो कुछ हार्ट अटैक पड़ने से मौत की वजह बता रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर युवक का अंतिम संस्कार करा दिया। इस दौरान गांव में मातम पसरा रहा। ग्राम प्रधान हीरा कली, उनके पति देवेश कुमार आदि ने पहुंचकर दुख जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed