{"_id":"673a6629db01a5e3d708bc44","slug":"young-man-dragged-50-meters-after-collision-with-vehicle-dies-bareilly-news-c-4-1-bly1039-523405-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वाहन की टक्कर के बाद युवक को 50 मीटर तक घिसटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वाहन की टक्कर के बाद युवक को 50 मीटर तक घिसटा, मौत
विज्ञापन
फरीदपुर। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा पर बाइक खड़ी कर मोबाइल फोन से बात कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आरोपी वाहन चालक उसे लगभग 50 मीटर तक घिसटा। उसी दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भुता थाना क्षेत्र के मंडोरा गांव निवासी राहुल (28) शनिवार देर रात अपनी बाइक से आ रहे थे। टोल प्लाजा पर अपनी बाइक खड़ी कर फोन पर बात करने लगे। तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोपी वाहन चालक बाइक सवार युवक को 50 मीटर तक घिसटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एक फैक्टरी में काम करता था
गांव मंडोरा निवासी युवक राहुल कुमार रजऊ परसपुर स्थित कमल गोयल की बिसलेरी फैक्टरी में काम करता था। फैक्टरी से वापस आते वक्त उसके मोबाइल फोन पर कोई कॉल कर रहा था। टोल प्लाजा के पास बाइक खड़ी कर बात करने लगा, तब किसी वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। संवाद