{"_id":"6422e21d9524f5d1df037d74","slug":"young-man-downloaded-app-after-seeing-advertisement-cyber-criminals-started-blackmailing-by-sending-obscene-p-2023-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: युवक ने विज्ञापन देख डाउनलोड किया एप, साइबर अपराधी अश्लील फोटो भेज करने लगे ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: युवक ने विज्ञापन देख डाउनलोड किया एप, साइबर अपराधी अश्लील फोटो भेज करने लगे ब्लैकमेल
Tue, 28 Mar 2023 06:18 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2023 06:18 PM IST
सार
बरेली का एक युवक साइबर अपराधियों के जाल में फंस गया। युवक ने एक एप डाउनलोड किया। उसका आरोप है कि एप के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
बरेली के भमोरा क्षेत्र निवासी एक शख्स ने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर कैश नाउ एप डाउनलोड किया था। एप पर खाता संबंधी जानकारी लेने के बाद साइबर ठग उसे ब्लैकमेल करने लगे। पीड़ित ने बताया कि 100 नंबरों से धमकी भरे मैसेज आए हैं। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग निवासी युवक ने बताया कि उसने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर एप डाउनलोड किया। एप द्वारा उससे खाता नंबर, पैनकार्ड, आधार कार्ड अपलोड कराए गए। सोनू के खाते में एप के माध्यम से 6333 रुपये भेज दिए गए। इन रुपयों को एक साल में लौटाने की बात एप के जरिये कही गई थी लेकिन कुछ दिन बाद ही साइबर ठग सोनू के व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो बनाकर भेजने लगे।
विज्ञापन
पीड़ित को भेजे गए धमकी भरे मैसेज
शर्म की वजह से युवक ने 6375 रुपये जमा कर दिए। उसके बाद सोनू के मोबाइल पर सौ अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे मैसेज भेजे गए। और रुपये की मांग की गई। सोनू ने घबराकर 4715 रुपये और भेज दिए। पीड़ित का आरोप है कि हर महीने 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। युवक ने एसएसपी से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।