{"_id":"6849e1c397ec0e5615029565","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1534-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
मीरगंज। नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डिवाइडर के बीचों-बीच एक ग्रामीण का शव मिला।
पुलिस ने ग्रामीण के शव की शिनाख्त मसीहाबाद के 35 वर्षीय छोटेलाल के रूप में की है। वह तीन दिन पहले ससुराल गया था, लेकिन मंगलवार को वापस आते वक्त छोटेलाल लापता हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार से युवक के परिजन उसे खोज रहे थे। बुधवार को शव मिलने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए तो पहचान ऊजागर हुई। शव मिलने के बाद छोटेलाल की पत्नी ममता का रो-रोकर हाल बेहाल है। छोटेलाल को तीन बेटे हैं। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि छोटे लाल की मौत कैसे हुई। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। संवाद